Posts

Showing posts from January, 2024
Image
 ‘‘22 जनवरी का दिन बनेगा खास, खत्म हुआ कलियुग का वनवास’’ नई दिल्ली : पिछले 500 वर्षों में अथक संघर्ष, अनेक राजनीतिक, सामाजिक आंदोलनों को झेलने वाली अयोध्या के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है जब नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। समूचे देश और यहां तक की विदेशों में भी हिंदू समाज इस दिन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जुट गया है और जगह-जगह मंदिरों को सजाया गया है तथा दिपावली पर्व की तरह मनाने की पूरी तैयारियां हर जगह हो गई है। राम का नाम असल में हर भारतीय के अंतर्मन में बसा है और भारतीय जनता पार्टी इस दिन को भुनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही।  भारतीय जनता पार्टी की जब स्थापना हुई थी तो पार्टी ने कुछ लक्ष्य तय किए किए थे, जिसमें अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी शामिल था। पिछले 40 सालों की भाजपा की राजनीति पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो धारा 370 और अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना दो ऐसे मुद्दे रहे हैं, जो हर बार पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल रहे हैं। जबकि पार्टी का दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा राम मंदिर की स्थापना पूरा होने जा रहा है तो 202
Image
 रात का वो पहर... छाया था घना अंधेरा, धुंध थी चारों ओर निकला था मैं घर को, मिल गया कोई ओर, सुनकर बातें उसकी, सन्नाटा सा छा गया चहूं ओर, एक तरफ था उसका चेहरा, दूसरी ओर सर्दी का कहर, फिर देख नशीली आंखे उसकी, खो गया मैं कहीं ओर, बातों ही बातों में छेड़ गया वो मेरे सोए दिल के तार, निकला था मैं घर को, मिल गया कोई ओर, खुली आंखे जैसे ही भूल गया मैं रात का वो पहर...                                                                                                                                                       -मोहित
 बस इतना बता दो... जाना कहां है मुझे, बस इतना बता दो, एक रास्ता मेरे घर को, दूसरा बता दो, मकान और घर में, फर्क है ये भी बता दो, जिदंगी गुजारी मकान में, घर है क्या बता दो, चाहा जो मिला नहीं, मिला जो चाहा नहीं, चाह मुझे घर की है, मकान मुझे मंजूर नहीं, घर बनता अपनों से, मकान अपना नहीं, रहता हूं मकान में, पर दिल यहां लगा नहीं, रहेगा अफसोस मुझे, घर मैं बना सका नहीं,  जिंदगी बितने से पहले, घर बना पाउंगा या नहीं।। रास्ता है एक गलत, जाउं क्या बता दो, जाना कहां है मुझे, बस इतना बता दो।।  -मोहित
 एक रात मुझे वो मिली... था मैं परेशान, क्योंकि काम करते-करते थकान हुई,  निकला था मैं दफ्तर से रास्ते में उससे मुलाकात हुई, मन नहीं था मेरा, बस ऐसे ही जान-पहचान हुई, महफिल में थे सब उसके दिवाने, मुझे भी भा गई, रूप नहीं था खास, उसकी कड़वाहट पसंद आ गई, बदन में लगी तरंगे दौडऩे और मस्ती मुझे छा गई, गलत हूं मैं, पर एक बार दिक्कतें वो मिटा गई, दुनिया कहती गलत उसे, पर हर दिवाने की खास हुई, निकला था मैं दफ्तर से, जब उससे मुलाकात हुई।। -मोहित
 मेरा एक मित्र..                                                    सनकी सा है मेरा एक मित्र, हो रही उसकी निंदा सर्वत्र, अपनों से हो रहा है वो दूर, समझाते हैं, पर है मजबूर, करता दिल की, नहीं कसूर, कब तक रखूं मैं उसे दूर, समय सिखा ही देगा, हुजूर, सनकी सा है मेरा एक मित्र, मगर दिल है उसका पवित्र, बढिया है, उसका चरित्र। समझा सके तो समझा दो मित्र, ये दुनिया है बहुत ही विचित्र।। -मोहित 
  रात कैसे निकली मेरी... मैं क्या बताउं, किसे बताउं की नींद आती नहीं, करवटें बदलता रहता हूं, लेकिन चैन आता नहीं, चाहता हूं भूलना बहुत कुछ, पर भूल पाता नहीं, किसकी तलाश में है ये दिल, मुझे पूरा पता नहीं, सोचता हूं पैग लगा लूं, पर अकेला मैं पीता नहीं, रात ऐसे निकली मेरी, दिन बिता कैसे पता नहीं।