Posts

Showing posts with the label #RajKapoor @ranbirkapoor #chintskp

जन्मदिन पर राजकपूर की यादें

Image
उन्हें कलाकार कहें, निर्माता कहें, कहानीकार कहें, निर्देशक कहें या फिर कहें राजकपूर। एक महान फिल्मकार को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरा देश याद कर रहा है। राज कपूर अपने आप में एक संस्थान थे, जिससे शिक्षा लेकर अनेक लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाया। यह राजकपूर के पिता की महान विरासत ही है कि पृथ्वी राज कपूर से लेकर और रणबीर कपूर तक हर दौर में कपूर खानदान ने महान कलाकार दिए, जिन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से लोगों का दिल जीता। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर जो हाल ही में कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से जूझकर फिर से अभिनय की दुनिया में व्यस्त हो गए हैं। कपूर खानदान में महान और विलक्षण अभिनेता तो हर दौर में हुए और आज भी रणबीर कपूर के रूप में कपूर खानदान की वो महान अदाकारी कायम जो पुराने दौर में याद आती थी, मगर राज कपूर ने न केवल अभिनय बल्कि निर्देशक के तौर पर ऐसी-ऐसी महान फिल्में रची जिनसे कई-कई बार देखने के बाद भी मन नहीं भरता। बॉलीवुड इतिहास के सही मायने में अगर कोई शो मैन थे तो राजकपूर, जिन्होंने हमारे समाज की कुरीतियों को अपनी फिल्मों में उठाया और सामाजिक दिशा में उनकी फिल्मों ...